बंद करे

    शिक्षा भ्रमण

    शैक्षणिक भ्रमण एक ऐसा यात्रा कार्यक्रम है जो छात्रों को कक्षा के बाहर सीखने का अवसर प्रदान करता है। यह व्यावहारिक अनुभवों के माध्यम से विषयों को समझने में मदद करता है और वास्तविक दुनिया के संपर्क के माध्यम से शिक्षा को अधिक रोचक और यादगार बनाता है। संग्रहालय, ऐतिहासिक स्थलों या वैज्ञानिक संस्थानों का दौरा करने से यह उत्सुकता बढ़ाता है और अध्ययन सामग्री के साथ गहरा संबंध स्थापित करता है।

    हर साल की तरह, इस वर्ष 2024-25 में भी केन्द्रीय विद्यालय बचेली, BIOP के प्राथमिक विभाग के बच्चों के लिए एक शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 1 और कक्षा 2 के बच्चों को अस्पताल, डाकघर और बैंक का दौरा कराया गया और कक्षा 3 से कक्षा 5 तक के बच्चों को डाकघर, बैंक, बाजार और शिव मंदिर का भ्रमण कराया गया। इस कार्यक्रम में सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बैंक और डाकघर में किए जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की।